फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे

Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mandatory TET: संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि 22 सितंबर से 15 अक्तूबर तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
टीईटी को लेकर विरोध करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकाें ने एनसीटीई नियमावली में संशोधन की मांग की है। इसके लिए शिक्षकों ने दूसरे चरण के आंदोलन की घोषणा की है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से इसकी शुरुआत नवरात्र के पहले दिन सोमवार से की जा रही है।

विज्ञापन


संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि 22 सितंबर से 15 अक्तूबर तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। साथ ही इस दौरान सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। हस्ताक्षर अभियान की काॅपी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल से भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश भर के शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने व केंद्र सरकार के 2017 एनसीटीई की नियमावली में संशोधन किए जाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी शिक्षकों को राहत नहीं मिली तो आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
 काफी समय से नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं की नाराजगी बढ़ रही है। युवाओं के संगठन डीएलएड मोर्चा ने जल्द नई शिक्षक भर्ती जारी करने और ऐसा न करने पर शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष कीर्ति पांडेय से इस्तीफा देने की मांग की है।

मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशु यादव ने कहा कि यदि 7 दिनों में नई शिक्षक भर्ती अधियाचन धरातल पर नहीं दिखाई दिया तो युवा आंदोलन करेंगे। हम इसकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें