फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 42 स्वर्ण के साथ यूपी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। यूपी ने 42 स्वर्ण, 18 रजत और 27 कांस्य समेत कुल 87 पदक जीते। 15 स्वर्ण, 12 रजत और आठ कांस्य समेत 42 पदकों के साथ झारखंड दूसरे और गोवा नौ स्वर्ण, आठ रजत व छह कांस्य समेत 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में आखिरी दिन मेजबान यूपी ने पुरुष सीनियर कुमिते 50 किलोग्राम से कम भारवर्ग में सूरज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक कुमिते 11 वर्ष 40 किलोग्राम से कम भारवर्ग में पार्थ मल्होत्रा, सब जूनियर बालिका कुमिते आठ वर्ष 30 किलोग्राम से कम में रुपसी सिंह और सब जूनियर बालक 10 वर्ष काता में रियांश सक्सेना ने स्वर्णिम सफलता
हासिल की।
सब जूनियर बालक कुमिते 10 वर्ष 40 किलोग्राम से कम में अविराज चौधरी, छह वर्ष 20 किलोग्राम से कम में कृष्णा सलूजा, 11 वर्ष बालिका काता में नव्या नंदिका, नौ वर्ष बालिका काता में ऐशानी सिंह और नौ वर्ष 30 किलोग्राम से कम कुमिते में अद्रुत सिंह ने रजत पदक जीते। 11 वर्ष 45 किलोग्राम से कम बालिका कुमिते में अन्वेषा श्रीवास्तव ने कांस्य जीता।
विज्ञापन

कैडेट बालक कुमिते 63 किलोग्राम से कम में अल्तमश खान ने स्वर्ण, आर्यन सिंह ने रजत और कनिष्क प्रियदर्शी ने कांस्य पदक जीता। पंजाब के आदित्य को भी कांस्य मिला। यूपी के जयभारत, प्रणव, किशन वर्मा, ईशान शुक्ला, अफियान खान, सुजीत कुमार, अविराज शर्मा, करिश्मा यादव, वृंदा यादव, लक्ष्मी यादव और अलीशा सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीते।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, डॉ. अखिलेश सिंह, फेडरेशन के अध्यक्ष जसपाल सिंह और प्रदेश सचिव संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें