फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से बदलेगा हवाओं का रुख, दिन के साथ चढ़ सकता है रात का भी पारा; कोहरे को लेकर अलर्ट

Fri, 28 Nov 2025 09:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। हवाओं का रुख बदलने की वजह से प्रदेश के मौसम में हल्की गर्मी बढ़ने जा रही है। 
विज्ञापन
लखनऊ में दिख सकता है घना कोहरा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के माैसम में फिर से बदलाव की आहट है। शुक्रवार से यूपी में एक बार फिर से हवा का रुख बदलने वाला है। पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे पारे पर एक बार फिर लगाम लगने वाली है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से शुक्रवार से प्रदेश में कहीं दक्षिण-पश्चिमी तो कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलेंगी। साथ ही आंशिक ताैर पर बादलों की आवाजाही दिखेगी और अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में लगभग 2 डिग्री की बढ़त आएगी। तीन दिन प्रदेश में घने कोहरे से राहत रहेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा छाया रहा। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ में 7.5 डिग्री, बाराबंकी में 8 डिग्री और कानपुर शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाप रहा।

प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, कुछ जगह हल्का कोहरा
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले 2–3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में फिर से बदलेगा मौसम

राजधानी के माैसम में एक बार फिर से बदलाव की आहट है। बीते कुछ दिनों से यहां चल रही ठंडी पछुआ हवाओं का रुख शुक्रवार को बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में पुरवाई व मिश्रित हवाओं के असर से शुक्रवार को लखनऊ में आंशिक बादल नजर आ सकते हैं। 

पढ़ें पूर्वानुमान
अगले तीन दिन तक दिन व रात के पारे में क्रमिक ताैर पर 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाने के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें