फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : मध्य प्रदेश की तर्ज पर गेहूं के मानकों में केंद्र सरकार से राहत मांगेगा उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट तलब

Mon, 03 Apr 2023 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इसके लिए जिलाधिकारियों और कृषि विभाग से जिलेवार रिपोर्ट मांगी गई है।  अगर केंद्र सरकार की सहमति मिल गई तो उन जिलों के किसानों को राहत मिलेगी, जहां बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
गेहूं... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की तर्ज पर यूपी सरकार एमएसपी पर कमतर क्वालिटी का गेहूं खरीदने के लिए केंद्र से राहत मांगेगी। इसके लिए जिलाधिकारियों और कृषि विभाग से जिलेवार रिपोर्ट मांगी गई है।  अगर केंद्र सरकार की सहमति मिल गई तो उन जिलों के किसानों को राहत मिलेगी, जहां बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कमतर क्वालिटी का गेहूं भी सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से पूर्वानुमति लेनी होगी। अगर किसी राज्य में खराब मौसम के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है, तो संबंधित राज्य सरकार ऐसी फसल एमएसपी पर खरीदने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज सकती है। 

केंद्र सरकार विशेष परिस्थितियों में गुणवत्ता संबंधी मानकों को शिथिल कर सकती है।  हाल ही में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद के नियमों में कुछ ढील दी 
विज्ञापन
विज्ञापन

है। इसलिए यूपी को भी केंद्र सरकार से यह रियायत मिलने की पूरी संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें