फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: क्या प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी गृह जिले में तैनाती, सीएम योगी से दखल देने की मांग; इन्हें मिलेगा अवसर?

Sat, 13 Jun 2026 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Primary Teacher: यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को क्या गृह जिले में तैनाती का तोहफा मिलने जा रहा है।  प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने सीएम से इसकी मांग की है। 
विज्ञापन
क्या शिक्षकों को मिलेगी जिले में तैनाती? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती से पहले वर्तमान में काम कर रहे परिषदीय शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं 20 साल से अधिक से अपने गृह जिले से काफी दूर सेवा दे रहे हैं। इसमें उन्हें काफी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार परिषदीय विद्यालयों में खाली पदों के सापेक्ष नए शिक्षकों की भर्ती करने का विचार कर रही है।

ऐसे में इससे पहले वर्तमान कार्यरत शिक्षकों के तबादले नहीं किए गए तो जिलों में पद भरने से ये अनुभवी शिक्षक अपने गृह जिला जाने के अवसर से हमेशा के लिए वंचित हो जाएंगे। ऐसे में शिक्षकों को एक से दूसरे जिले में तबादले का अवसर दिया जाए। जनगणना को देखते हुए स्थानांतरण की नीति जारी कर दी जाए, किंतु शिक्षकों को इसका कार्य पूरा होने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें