फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजधानी में जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची पत्नी, दरवाजा खोलती ही निकली चीख; पति फंदे से लटका मिला

Fri, 28 Aug 2026 10:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के दुबग्गा में जन्मदिन पर पत्नी केक लेकर घर पहुंची तो पति का शव फंदे से लटका मिला। प्रेम विवाह करने वाले युवक की आत्महत्या से परिवार सदमे में है। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, लोन की ईएमआई और समय पर वेतन न मिलने से युवक परेशान था।
विज्ञापन
लखनऊ में पति ने किया सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबग्गा के फरीदीनगर इलाके में रहने वाली अंजली बृहस्पतिवार को पति के जन्मदिन पर केक लेकर घर पहुंचीं तो पति अभिषेक त्रिवेदी (25) का शव फंदे से लटका मिला। पति का शव देखकर अंजली बेहोश हो गईं। अभिषेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

मूलरूप से बाराबंकी के कुतलूपुर निवासी अभिषेक ने तीन साल पहले गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी अंजली से प्रेम विवाह किया था। उनके साढ़ू दीपक ने बताया कि इस शादी से अभिषेक के परिजन खुश नहीं थे। वह अंजली के साथ दुबग्गा के फरीदीनगर स्थित मकान में रहते थे। 

दरवाजा धक्का देकर खुलवाया

अंजली रक्षाबंधन के चलते बुधवार को मायके गई थीं। बृहस्पतिवार को अभिषेक के जन्मदिन पर अंजली उन्हें सरप्राइज देने के लिए केक लेकर फरीदीनगर स्थित घर पहुंचीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा धक्का देकर खुलवाया। अंदर जाने पर कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे अभिषेक का शव फंदे से लटका मिला।

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अभिषेक के साले दीपक ने बताया कि बहनोई ने कुछ लोन लिया था। समय पर वेतन नहीं मिलने से वह ईएमआई जमा नहीं कर पा रहे थे। आशंका है कि इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें