फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजधानी में आखिर क्यों वकील ने शुरू किया हंगामा? जानिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग के पीछे की वजह

सार

लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। कैसरबाग न्यायालय से शुरू हुआ पैदल मार्च हजरतगंज पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। कुछ वकील बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
वकीलों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में शनिवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं का विधानसभा की ओर कूच करना सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि लंबे समय से उठ रही एक बड़ी मांग को लेकर नाराजगी का इजहार था। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर वकील कैसरबाग न्यायालय परिसर से सड़क पर उतरे। 

विज्ञापन


परिवर्तन चौक, हजरतगंज और गांधी प्रतिमा होते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग तोड़ी गई और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

 

Trending Videos

क्या है अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग?

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम ऐसा प्रस्तावित कानून है, जिसका मकसद वकीलों को उनके पेशेवर काम के दौरान होने वाली मारपीट, धमकी, हमले और उत्पीड़न से सुरक्षा देना है। अधिवक्ताओं का तर्क है कि वे न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। मुकदमों की पैरवी और अपने मुवक्किलों का पक्ष रखने के दौरान कई बार उन्हें दबाव, धमकी और हमले जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए अलग और प्रभावी कानूनी व्यवस्था होनी चाहिए।

क्यों जरूरी बता रहे हैं वकील?

वकीलों का कहना है कि उनका काम अदालत में न्याय की लड़ाई लड़ना है। इस दौरान यदि किसी पक्ष की ओर से उन्हें धमकाया जाता है या उन पर हमला होता है तो इसका असर न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर पड़ता है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। अधिवक्ता चाहते हैं कि कानून में ऐसे मामलों में सुरक्षा, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान हो।

 

विज्ञापन

वकीलों बैरियर पर चढ़े। - फोटो : अमर उजाला

सरकार से क्या चाहते हैं अधिवक्ता?

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को जल्द लागू करे। उनका कहना है कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि वकीलों की सुरक्षा के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था बनानी होगी। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ने भी कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

सड़क से विधानसभा तक पहुंचकर जताई नाराजगी

शनिवार सुबह करीब 10 बजे कैसरबाग न्यायालय परिसर में जुटे अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। पुलिस ने रास्ते में कई जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। हजरतगंज और विधानसभा के आसपास पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। अधिवक्ता विधानसभा और लोकभवन के बीच मानव शृंखला बनाकर भी विरोध जता चुके हैं। उनका साफ कहना है कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें