फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासत गरम

Tue, 04 Aug 2026 11:57 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उपमुख्यमंत्री के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। विपक्ष ने बयान और बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मानसून सत्र में इस मुद्दे पर तीखी बहस होने की संभावना है।

विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा कि "मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का, मदरसे अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करते हैं।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद विपक्ष की प्रतिक्रिया पर भी नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान यह मुद्दा विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में उठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी और नीतिगत फैसले सदन के पटल पर रख सकती है। मदरसा शिक्षा से जुड़े संभावित निर्णय और उपमुख्यमंत्री के बयान को लेकर सदन में तीखी राजनीतिक बहस होने की संभावना जताई जा रही है।

अतुल प्रधान बोले- आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

समाजवादी पार्टी से विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार जितने बजट लेकर आई है, उसमें खर्च कितना किया। आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ता। CM ने कहा था दूध का दूध व पानी का पानी कर देंगे, पर आज तक नहीं पता चला क्या हुआ?

अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित

सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक की जा रही है। इसमें कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। विचार के बाद उन पर मुहर लगेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें