भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण यमुना बाजार के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। यमुना बाजार इलाके में NDRF की टीम तैनात है।
कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि यहां पर तकरीबन 5-6 फीट पानी है। निचले इलाकों के घरों से लोगों को निकाल लिया गया है। अभी कुछ लोग और भी हैं जिन्हें बोला गया है कि सुरक्षित जगहों पर आ जाएं। कल रात से ही टीम यहां तैनात है। हम हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार हैं।
कई राज्यों में स्कूल बंद
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, कई राज्यों और शहरों ने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, चंडीगढ़, शिमला और जम्मू-कश्मीर में कल स्कूल बंद रहेंगे।