फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : दिन में धूप, सूरज ढलते ही नरम हो रहे मौसम के तेवर, नवंबर में निकालने पड़ेंगे ऊनी कपड़े

Thu, 27 Oct 2022 01:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात है तो यह 33.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान लखीमपुर खीरी में 14 डिग्री रिकार्ड हुआ। अक्तूबर के शेष दिनों में फिलहाल तापमान का ट्रेंड कुछ इसी प्रकार रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का बदलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का बदला रुख बता रहा है कि गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है। यूं तो ठंड की शुरुआत करवाचौथ खत्म होने के बाद मान ली जाती है, लेकिन मौसम विज्ञान के अपने तर्क है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल तो पारा सामान्य रहेगा। नवंबर में पारे का ट्रेंड कैसा रहेगा इसकी घोषणा अक्तूबर के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत में होगी।

विज्ञापन


वहीं मौजूदा मौसम की बात करें तो दिन में तेज धूप तो अभी पसीना निकाल रही है। हालांकि खुले आसमान से नीचे हटकर छाया में आते ही राहत भी मिल रही है। वहीं रात का तापमान गिरने लगा है और बीते कुछ दिनों से 20 से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान बताते हैं कि आने वाले वक्त में लखनऊ में रात का पारा 17 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान
जहां तक बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात है तो यह 33.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान लखीमपुर खीरी में 14 डिग्री रिकार्ड हुआ। अक्तूबर के शेष दिनों में फिलहाल तापमान का ट्रेंड कुछ इसी प्रकार रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें