फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : बारिश से गिरा पारा, 30 जिलों के लिए यलो अलर्ट, छह मई तक मौसम के तेवर रहेंगे नरम

Mon, 01 May 2023 01:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम भाग में चक्रवाती परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा और अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिम हवाओं के समागम से प्रदेश में छह मई तक मौसम के तेवर नरम रहेंगे।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में रविवार को बारिश व तेज हवा का दौर जारी रहा। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान में 11 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी 30 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम भाग में चक्रवाती परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा और अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिम हवाओं के समागम से प्रदेश में छह मई तक मौसम के तेवर नरम रहेंगे। 

मौसम में आए बदलाव से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम 11 डिग्री की गिरावट लखीमपुर खीरी में दर्ज की गई। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, रविवार को पारा 28 डिग्री पहुंच गया। कानपुर का पारा 34 डिग्री से 28.5 डिग्री, गोरखपुर का 37 से 27.9 डिग्री तक पहुंचा। इसी तरह कई अन्य स्थानों के तापमान में कमी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें