फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मानूसन के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न, एक दिन में 4.7 डिग्री उछला पारा; जानिए आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

Sat, 19 Jul 2025 07:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में तापमान में उछाल आया है। 
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन में तेज धूप देखने को मिली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड और दक्षिण के इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।  माैसम विभाग का  पूर्वानुमान  है कि भारी बारिश का सिलसिला शनिवार को थमेगा। रविवार  के बाद  प्रदेश के तराई और उत्तराखंड से सटे जिलों में अच्छी बारिश  के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बांदा में 153 मिमी, महोबा में 147 मिमी  और चित्रकूट में 112 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।  शुक्रवार  देर रात से  शनिवार सुबह  के दाैरान प्रदेश के झांसी, ललितपुर, मथुरा, आगरा आदि में भारी बारिश की संभावना है। इस दाैरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया के  दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना  कम दबाव का  क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है। शनिवार को थमकर रविवार और सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मौसम ने लिया यू टर्न, पारे में 4.7 डिग्री का उछाल

 राजधानी में शुक्रवार को माैसम ने एकदम से यू टर्न लिया। बीते कुछ दिनों से यहां हो रही मानसूनी बारिश पर शुक्रवार को लगाम लगी। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन के पारे में 4.7 डिग्री की उछाल देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे की ओर खिसक जाने से लखनऊ में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा है। शनिवार को लखनऊ में माैसम शुष्क रहेगा। इस दाैरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की उछाल के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें