फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, धूप की जगह ज्यादातर जिलों में छाए बादल, इन इलाकों में बारिश का अनुमान

Wed, 05 Feb 2025 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather Forecast: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार की तरह आज भी यूपी के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की सुबह प्रदेश का मौसम बदला हुआ दिखा। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास कई जिलों में बादल देखे गए। मौसम विभाग पहले ही बुधवार को कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर चुका है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बरेली, अलीगढ़, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, लखीमपुर आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत तराई के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से हवा का रुख बदलकर दक्षिणी से उत्तरी पछुआ हो जाएगी। 20 से 30 किमी की तेज रफ्तार ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार से अगले दो दिन तक दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट के आसार हैं।

गिर सकता है पारा 
बुधवार को प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से 20 से 30 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात के पारे में मामूली गिरावट के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें