फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 15-16 अक्तूबर को फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ में भी बारिश के आसार; जानिए अगले 24 घंटे का अपडेट

Tue, 13 Oct 2026 07:30 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 और 16 अक्तूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तराई और आसपास के मध्यवर्ती जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 16 अक्तूबर को लखनऊ में भी बारिश के आसार हैं। तापमान में हल्की गिरावट संभव है।
विज्ञापन
बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद 15 और 16 अक्तूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तराई क्षेत्र और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 16 अक्तूबर को लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। तापमान में आंशिक गिरावट भी आ सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई। अब यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ गया है और बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले 24 घंटे तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर, आगरा और सहारनपुर तक 15 और 16 को बारिश के आसार हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में अगले बदलाव की वजह एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके प्रभाव से 15-16 अक्तूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित तराई के जिलों और उनसे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 

हालांकि, जारी पूर्वानुमान में बारिश की तीव्रता, संभावित वर्षा की मात्रा और प्रभावित होने वाले जिलों के नाम स्पष्ट नहीं किए गए हैं। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना मानना उचित नहीं होगा। बारिश का असर सीमित क्षेत्रों में रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अगले पूर्वानुमान से इसकी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें