फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 28 मई के बाद कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में लू का अलर्ट

Tue, 26 May 2026 08:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में  नौतपा के बीच मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को 28 मई से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे तापमान में अच्छी गिरावट के साथ ही तपिश से फाैरी ताैर पर राहत के आसार हैं।

विज्ञापन




मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बुधवार के लिए बांदा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 45.4, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें