600 से ज्यादा उड़ानें, 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी है। रविवार रात सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे, दिल्ली में ही 600 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई और 100 से अधिक ट्रेनें भी निर्धारित समय से देर से चलीं।
उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से लेकर पंजाब, झारखंड और बिहार में शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक बेहद घना कोहरा रहा।