फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में मौसम ने ली करवट, ओले और बूंदबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता; अब गर्मी दिखाएगी तेवर

Sun, 23 Mar 2025 11:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में शनिवार दोपहर से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाने के साथ ही धूल भरी आंधी चली। इसके बाद हल्की बारिश हुई। बारिश देख किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी। इस समय तिलहन के साथ चना कट रहा है। किसानों को बारिश से खेत में ही खराब होने का भय सताने लगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम दोबारा सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन
मौसम में बदलाव, धूल भरी आंधी चली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के बीच हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन


तेज हवाओं ने उमस से परेशान लोगों को ठंडी फिजाओं का अहसास कराया। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह राहत अल्पकालिक है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में लगातार वृद्धि शुरू हो जाएगी। अगले सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी।  

विज्ञापन
Trending Videos

UP Weather News: धूल भरी आंधी के बाद बूंदबांदी ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और बुलंदशहर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर चला। लखनऊ में भी सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते हल्की बारिश हुई है। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं ने दिन का तापमान करीब 3 डिग्री तक गिरा दिया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।

यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी का निर्देश: शिक्षक विहीन न रहे कोई स्कूल, स्कूलों में होंगे खेल के मैदान; एक अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

UP Weather News: धूल भरी आंधी के बाद बूंदबांदी ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला

रविवार से बढ़ेगा तापमान-मौसम विभाग

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से हुआ है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम दोबारा सामान्य हो जाएगा। अगले 2-3 दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने लगेगी। 
 

UP Weather News: धूल भरी आंधी के बाद बूंदबांदी ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान अगले सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बताया कि "पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में अस्थायी परिवर्तन हुआ। अब हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने लगेंगी, जिससे मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में वृद्धि होगी। अगले सप्ताह गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।
 
विज्ञापन

राजधानी समेत अवध में अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

अभी राहत के बाद लौटेगी गर्मी

शनिवार को मौसम में हुए इस परिवर्तन ने किसानों और आमजन को थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में गर्मी की वापसी तय मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हवाओं का रुख बदलने और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

मार्च के अंत तक पहुंचेगा 40 डिग्री तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले सप्ताह के अंत तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को दोबारा तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें