फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में मौसम का यू टर्न, लखनऊ में सुबह से छाई बदली; 38 जिलों में गरज-चमक व बारिश की चेतावनी

Fri, 27 Mar 2026 09:25 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश 38 जिलों में गरज चमक व बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। 27 मार्च को बूंदाबांदी से पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में सुबह से छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में बदलाव की आहट है। राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी इलाकों समेत प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बादलों की सक्रियता का असर पूर्वी यूपी में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से शुक्रवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

बांदा में रही सबसे गर्म रात 

बृहस्पतिवार को बांदा 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज और हमीरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 29 मार्च को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना

अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में।

यहां है झोंकेदार हवा (गति 30 से 40 किमी/घंटा) की संभावना

अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, भदोही, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें