फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, 23 जिलों में वज्रपात... तो 12 में गिरेंगे ओले; यहां पर बारिश का अलर्ट

Sun, 27 Apr 2025 08:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओले गिरने के आसार हैं। इससे अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
आंधी-बारिश (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं बाराबंकी, हरदोई , बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे शहर लू की चपेट में रहे। इस बीच राहत भरी खबर है कि रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

विज्ञापन


रविवार के लिए प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में तेज हवाओं और गरज- चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी है। वहीं 13 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः- डीजीपी ने किया अलर्ट: अराजक तत्व बिगाड़ सकते हैं यूपी का माहौल, धार्मिक स्थलों पर रहें विशेष सतर्क; प्रदेश से गए 50 पाकिस्तानी नागरिक

विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग रुक-रुक कर बूंदाबांदी की परिस्थितियां बनेंगी। इससे तात्कालिक तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी

यहां है ओलावृष्टि होने की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां है गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

लखनऊ में आज से मौसम लेगा यूटर्न

मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। रविवार से मौसम में बदलाव की आहट है। इससे राजधानी में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से अगले दो-तीन दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को हवा का रुख बदल कर पूर्वा हो जाएगी और लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। 

वहीं रविवार और सोमवार को लखनऊ में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के भी संकेत हैं। लखनऊ में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। बदले हुए मौसम में पारा गिरेगा और लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें