फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: झुलसा देने वाली धूप में उमस ने ढाया सितम, आज पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट

Mon, 09 Jun 2025 08:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: झुलसा देने वाली धूप में उमस ने सितम ढाया। आज पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार हैं। अभी दो दिन गर्मी ऐसे ही सताएगी। दिन में 2.7 तो रात में 3.2 डिग्री पारा उछला। 11 जून से मौसम में बदलाव दिख सकता है। छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी के दौरान ठंडक पाने के लिए एक व्यक्ति अपने सिर पर पानी डालता हुआ (सांकेतिक) - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार को गर्मी अपने पूरे रंग में नजर आई। तपिश के साथ उमस ने आग में घी का काम किया। मौसम विभाग ने सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। दिन में पारा के 43 डिग्री तक जाने के आसार भी हैं।

विज्ञापन


सोमवार को हवा का रुख पूर्वा हो जाने से हवा में नमी मौजूद रही। दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। देर शाम तक उमस महसूस की गई। दिन में धूप की तल्खी इतनी ज्यादा थी कि रविवार छुट्टी के दिन लोग अनावश्यक बाहर निकलने से बचते दिखे।

बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को लखनऊ के तेवर तल्ख ही रहेंगे। बंगाल से उठी नमी और अरब सागर की नमी के आपसी समागम से 11 जून से मौसम दोबारा करवट ले सकता है। 11 व 12 जून के बीच बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।

रविवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री की बढ़त के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री की उछाल के साथ 28 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी की हवा का हाल

रविवार को लखनऊ के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों कुकरैल, गोमती नगर, बीबीएयू , लालबाग, तालकटोरा और अलीगंज की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

आंकड़े एक नजर में- 

 

  • अलीगंज- 195 - पीला- मध्यम
  • लालबाग- 180 - पीला- मध्यम
  • गोमतीनगर- 153- पीला- मध्यम
  • तालकटोरा- 131 - पीला- मध्यम
  • बीबीएयू- 114 -पीला- मध्यम
  • कुकरैल - 101 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें