फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से चढ़ेगा दिन का पारा... पछुआ से रातें होंगी सर्द; 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 17 Jan 2025 03:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। दिन का पारा चढ़ेगा तो पहीं पछुआ से रातें सर्द होंगी। मौसम विभाग ने 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
UP Weather News: घने कोहरे का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे, बारिश और गलन भरी हवाओं के बाद शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में अच्छी वाली धूप खिली और मौसम गुलाबी हो गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि 21 जनवरी तक सुबह कोहरे के बाद दिन चढ़ते ही धूप खिलने के आसार हैं। इससे दिन में राहत रहेगी। दिन के पारे में  बढ़ोतरी दिखेगी। हालांकि उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। कुल मिलाकर अगले तीन चार दिन सर्द-गर्म मौसम रहने वाला है।

कई शहरों में दृश्यता प्रभावित रही

शुक्रवार को सुबह घने कोहरे  की वजह से  प्रयागराज, आगरा आदि शहरों में दृश्यता प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों गाजियाबाद, नोएडा समेत हरदोई, बरेली, आगरा आदि में  छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल अगले तीन चार दिन गुलाबी मौसम रहने वाला है। 21 जनवरी से नए  पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के मौसम में फिर से बदलाव दिखेगा।

घना कोहरा छाने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व  आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें