22 जनवरी से बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह घने कोहरे का अलर्ट रहा, जो दिखाई भी दिया। साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में 22 जनवरी से बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
20 जनवरी से कोहरे के असर में कमी के आसार हैं। शनिवार को बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर हरदोई में 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी लखनऊ में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा।