फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, दो दिन में चार डिग्री चढ़ेगा पारा

Tue, 08 Sep 2026 09:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मौसम में बदलाव होने जा रहा है। बुधवार के बाद छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश भर में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी
विज्ञापन
मौसम में बड़ा बदलाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों हो रही मानसूनी बारिश के फिलहाल थमने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा। आगे एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


बारिश के कमजोर पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब धूप खिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें - यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार मिलेगा मानदेय, सीएम योगी ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: पहली बार में लैंड नहीं कर सका राहुल गांधी का विमान, हवा में चक्कर लगाता रहा, दूसरे प्रयास में हुई लैंडिंग


मंगलवार को बस्ती, सुल्तानपुर, कानपुर और सोनभद्र में बारिश हुई। बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी और दक्षिणी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें