फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : मामूली चढ़ा पारा, पर गलन बरकरार, अभी दो दिन राहत नहीं, लखनऊ में घने कोहरे व कोल्ड डे की चेतावनी

Thu, 05 Jan 2023 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौसम बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ समेत देवरिया, गोरखपुर व आसपास के जिलों, बागपत, मेरठ समेत लगभग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी 6 जनवरी की सुबह तक के लिए जारी की है। 
विज्ञापन
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच प्रदेश के लोग मंगलवार की तरह बुधवार को भी ठिठुरते रहे। एक दिन पहले की तुलना में बुधवार को पारे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, पर गलन बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल दो दिनों तक कड़कड़ाती ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। 

विज्ञापन


आंचलिक  मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का पैटर्न बदला है। उत्तरी हवाओं का रुख दक्षिण की ओर होने से पारे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। पर कोहरे की एक परत अब भी वायुमंडल में बनी हुई है। ऐसे में दिन में ठंड बरकरार रहेगी। शीतलहर के आसार अभी नहीं हैं। 18-19 जनवरी को बारिश के भी संकेत हैं। 

फतेहपुर सबसे ठंडा 
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं, फतेहपुर में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ में घने कोहरे व कोल्ड डे की चेतावनी
मौसम बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ समेत देवरिया, गोरखपुर व आसपास के जिलों, बागपत, मेरठ समेत लगभग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी 6 जनवरी की सुबह तक के लिए जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें