फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंधी-बारिश के साथ प्रदेश में बदला मौसम, गाजियाबाद और नोएडा में जमकर बारिश; आज भीगेगा पूरा राज्य

Thu, 19 Mar 2026 08:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम बदल गया है।  उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ली। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी।
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ली। देर शाम दिल्ली से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद आदि में झोंकेदार हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश के असर से प्रदेशभर में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी व मध्यांचल के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जबकि सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। बुधवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 19 मार्च से बदलाव के साथ 20 मार्च को प्रदेशभर में तेज हवाओं और बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

यहां है ओलावृष्टि की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन

यहां चलेंगी 40 से 60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवाएं

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें