सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर समाज विशेष का अपमान हुआ है। इससे साबित हो गया है कि ये सब जानबूझकर सत्ता के इशारे पर हो रहा है। असली सवाल, केवल प्रश्न पर नहीं बल्कि इस बात पर भी उठना चाहिए कि क्या प्रश्न पत्र बनाने वाले लोगों में भी सत्ता के सजातीय लोगों को डाल दिया गया है। अगर जानबूझकर टारगेट किए गए पीड़ित समाज का कोई भी व्यक्ति उस कमेटी में होता तो क्या ऐसा विकल्प बनाया जाता। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में आने वाले विशिष्ट प्रश्न भी अपनी एक्स पोस्ट में शामिल किए हैं।