फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ कोहरे और ठंड की होगी वापसी; इन जिलों के अलर्ट जारी

Sun, 25 Jan 2026 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और कोहरा दोनों बढ़ने वाले हैं। 
विज्ञापन
यूपी में मौसम को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि नए विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी दोनों संभागों में एक बार फिर बरसात होगी। 

विज्ञापन


वहीं सोमवार के लिए प्रदेश के नाै तराई जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाको में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन में धूप खिली लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 व 28 जनवरी को सुबह पश्चिमी यूपी के आगरा से बारिश का दाैर शुरू होकर इसका विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी तक पहुंचेगा। बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र समेत राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के दाैरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में इस बार कहीं कहीं अच्छी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। तराई में कोहरे का प्रकोप रहेगा।
 

विज्ञापन

फिर बदलेगा मौसम, 27 जनवरी से लखनऊ में होगी बारिश 

राजधानी में एक नए विक्षोभ के असर से एक बार फिर बदलाव की आहट है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को लखनऊ में देर सवेर मध्यम बारिश के संकेत हैं। वहीं सोमवार को लखनऊ में रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। रविवार को राजधानी में दिन में अच्छी धूप खिली। साथ ही पछुआ हवाएं रह रह कर ठंड का अहसास भी कराती रहीं। इसके असर से रविवार को रात के पारे में 4.4 डिग्री और दिन के पारे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें