सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के आसार है। इसी तरह बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत कई इलाकों में भी हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने के आसार हैं।
यूपी में बदल रहा है मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
राजधानी में तापमान बढ़ने से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च माह में लोग तेज धूप और उमस से परेशान दिखे। 13 मार्च को हल्की बारिश होने से भी गर्मी कम नहीं हुई। ऐसे में जिस हिसाब से तापमान बढ़ा रहा है, उससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव के बीच सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। इससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। अधिक देर तक धूप में रहने से बचें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। अगले कुछ दिनों तक गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।