मौसम विभाग की माने तो आगामी 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह 17 व 18 फरवरी को पश्चिम यूपी में ही सुबह व रात के समय हल्का कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तामपान झांसी का 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बस्ती का तापमान 28 डिग्री रहा। इसके साथ ही सबसे कम अधिकत तापमान 23.6 शाहजहांपुर का रहा। जबकि मुज्जफरनगर का अधिकतम तापमान 23.7 रहा। इसी तरह कानपुर में 27.2, प्रयागराज 26.2 , गोरखपुर 25.2 व वाराणसी का तापमान 25 डिग्री व आगरा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, हमीरपुर व झांसी में 30 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था।