फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में कड़ाके की ठंड जारी, सड़कों पर घना कोहरा, मौसम विभाग का 16 जिलों में रेड अलर्ट

Mon, 09 Jan 2023 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सोमवार की सुबह भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हुई। सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद सड़कों पर वाहन अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही नजर आए। बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद,  हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर में रेड अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के करीब रही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार की सुबह भी शीतलहर और घने कोहरे के बीच हुई। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण लोग सड़कों पर वाहन नजर आए पर इनकी संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही।

विज्ञापन


अवध में अयोध्या अपने न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के साथ फिर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। इससे पहले वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा रायबरेली व बहराइच 4 और लखनऊ में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी जारी की। साथ ही मंगलवार से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। इसी बीच रविवार दोपहर अचानक विभाग ने अयोध्या समेत 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया जो सोमवार सुबह तक जारी रह सकता है। इससे पारे के और लुढ़कने की आशंका है। 
विज्ञापन


अगले 36 घंटे अहम
घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड के मद्देनजर अगले 36 घंटे अहम हैं। इसी के आधार पर आगे का बदलाव निर्भर करेगा। 

यहां रेड अलर्ट 
रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव और कानपुर नगर में सोमवार सुबह लोगों को घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां सबसे कम तापमान 
अयोध्या    3.0
कानपुर    3.2
हमीरपुर    3.2
प्रयागराज    3.2
आगरा    3.4
वाराणसी    3.8

5 से नीचे रहा पारा
फुरसतगंज  4.0
मुजफ्फरनगर 4.0
झांसी 4.2
मुरादाबाद   4.3
अलीगढ़ 4.4
उरई   4.4
चुर्क   4.8
शाहजहांपुर 4.8
नजीबाबाद  4.5
मेरठ     4.6

झांसी, प्रयागराज, आगरा में धूप से राहत, पारा 21 से 24 के बीच पहुंचा
प्रयागराज में रात का पारा 3.2 रहा, लेकिन दिन केपारे में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इसमें पारा 21.8 डिग्री रहा। जबकि झांसी में भी न्यूनतम पारा 4.2 रहा, लेकिन दिन का पारा 24 डिग्री से अधिक हो जाने से लोगों ने राहत महसूस की। आगरा में भी भी 20 डिग्री से अधिक रहा दिन का तापमान। अयोध्या में अधिकतम पारा 13.5 रहा। इटावा में 18 से अधिक, फुसर्तगंज, बस्ती, हमीरपुर में 17 से अधिक, बस्ती में 17 डिग्री रहा, अन्य शहरों में 11 डिग्री से 15 डिग्री केबीच रहा। 

रात 10 की जगह सुबह आठ बजे पहुंची तेजस, फ्लाइट में भी देरी
कोहरे की मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर बुरी तरह पड़ी है। कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन पर बीती रात दस बजे की जगह रविवार सुबह सवा आठ बजे पहुंची। इसके अलावा नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ मेल ढाई घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.40 घंटे व शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं। इसके अलावा अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होने वाली कई फ्लाइटों के देरी से टेकऑफ की वजह से यात्री परेशान हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें