फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दृश्यता घटी, डायवर्ट करनी पड़ीं फ्लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
दृश्यता घटी, डायवर्ट करनी पड़ीं फ्लाइटें
विज्ञापन

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण रविवार को विमानों को डायवर्ट करने की स्थिति पैदा हो गई। सुबह दृश्यता जीरो के आसपास पहुंच गई थी। हालांकि, एयरपोर्ट पर कैट थ्री बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम की सुविधा है, पर यह सिर्फ 50 मीटर दृश्यता तक ही काम करती है। ऐसे में बंगलुरु से सुबह पौने आठ बजे रवाना हुई आकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1360 रविवार सुबह सवा दस बजे लखनऊ तक पहुंच चुकी थी, पर उसकी लैंडिंग नहीं हो सकी, फ्लाइट हवा में ही चक्कर काटती रही। मजबूरन फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। इसके बाद दोपहर में जब मौसम साफ हुआ तब फ्लाइट लखनऊ लाई गई। बाद में मौसम साफ होने के बाद यह दोपहर में लखनऊ पहुंची। ऐसे ही बंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 11.50 बजे बंगलुरु से रवाना हुई थी, जिसे डायवर्ट किया गया। वाराणसी में लैंड होने वाली इंडिगो की बंगलुरु से आ रही उड़ान संख्या 6ई 897 को डायवर्ट कर लखनऊ भेजा गया। वाराणसी की एक और उड़ान मुंबई से आने वाली 6ई 6543 भी डायवर्ट कर लखनऊ भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें