फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के दक्षिण-तराई के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Tue, 20 Aug 2024 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rain in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। करीब-करीब हर जिले में बारिश हो रही है। इधर मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए भी प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी हिस्सों के 25 से ज्यादा जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुल्तानपुर में 70.8 मिमी, इटावा में 40.4 मिमी, बहराइच में 18 मिमी, अलीगढ़ में 10.4 मिमी और चुर्क में 8.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को उप्र के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत तराई इलाकों में भारी बारिश के संकेत हैं, वहीं प्रदेश के अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में बस्ती में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 34.7 डिग्री और उरई में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी में सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस तो अयोध्या और गाजीपुर में 24 डिग्री और झांसी में 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए पूर्वांचल के इलाकों गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती समेत तराई के हिस्से कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें