फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, केशव बोले- आपको सनातन की चिंता करने की जरूरत नहीं

Fri, 06 Nov 2026 08:45 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर सनातन धर्म और बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर टिप्पणी करने पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश से माफी मांगने को कहा। वहीं, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने तथा त्योहारों पर जनता को राहत न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
केशव का अखिलेश पर तंज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सनातन धर्म और संत समाज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातनी परिवार के संत हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं में जो बात कही, उसका संत समाज ने भी समर्थन किया है। ब्रज क्षेत्र में भी उनके वक्तव्य को लेकर कोई परेशानी नहीं है। दिक्कत केवल अखिलेश यादव को है। इससे स्पष्ट है कि सनातन के बढ़ते प्रभाव से विपक्ष बेचैन है।

विज्ञापन


मौर्य ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अखिलेश को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा पर टिप्पणी करने से पहले अपने राजनीतिक आचरण पर विचार करना चाहिए। किसी संत के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार संत समाज और आचार्यों को है, राजनीतिक दलों को नहीं। बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अखिलेश की टिप्पणी निंदनीय है। उन्हें इसके लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश को श्रीकृष्ण और उनकी जन्मभूमि की चिंता है तो वे मंदिर परिसर में बनी ईदगाह हटाने के आंदोलन में शामिल हों। वह उनके साथ खड़े होंगे, लेकिन मुस्लिम वोट बैंक की चिंता में अखिलेश ऐसा नहीं करेंगे। उनकी राजनीति तुष्टीकरण पर टिकी है। राम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के अवसरों पर सपा नेतृत्व का रवैया भी देश देख चुका है। विपक्ष की सनातन संस्कृति को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई 

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी के कारण महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। महंगाई की मार से जनता कराह रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत पहले से ही आसमान पर हैं।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। महंगाई बढ़ाकर हो रही लूट में भाजपा को चंदे के रूप में हिस्सा मिलता है। जब-जब त्योहार आता है, तब-तब जनता से यह लूट और बढ़ जाती है। महंगाई ने त्योहारों को फीका कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब तक रहेगी, महंगाई बढ़ती रहेगी। जनता की लूट होती रहेगी। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

'धन ही जिनके लिए धर्म ऐसे कथाकारों को न बुलाएं आयोजक'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आयोजक और प्रायोजक ऐसे कथाकारों को न बुलाएं जो कि अपने बयानों से समाज में वैमनस्यता पैदा करते हैं। इनके लिए धन ही इनका धर्म है। इन लोगों को बुलाने से आयोजकों को जनता के कोप का भाजन बनना पड़ जाएगा। ऐसे में राजनीतिक लाभ की जगह उन्हें नुकसान ही होगा।

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि दुष्मुखी लोगों के संबंध में ‘शासन-प्रशासन’ के साथ ही उनके कार्यक्रम करवाने वाले सभी आयोजकों और प्रायोजकों से विनम्र आग्रह है कि वो ऐसे तथाकथित कथाकारों से दूर ही रहें। 

ये ही नहीं, ऐसे एक-दो और भी तथाकथित कथावाचक हैं जो बोलने और पहनने से कथावाचक तो दिखते हैं पर कथा और प्रवचन उनका व्यवसाय है। वो समय-समय पर अपनी भौतिक उपलब्धि का भोंडा प्रदर्शन करते-करवाते रहते हैं। ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सदैव अनर्गल बातें करते हैं। धन ही इनका धर्म होता है।

इसीलिए आयोजकों और प्रायोजकों को ये सोचना चाहिए कि ये कुछ भी कहकर राजनीतिक प्रश्रय पाकर बच निकलेंगे लेकिन उन आयोजकों और प्रायोजकों को तो उसी शहर में जनता के बीच रहना है। इनके कुवचनों से जन्मे सामाजिक वैमनस्य का शिकार उन्हें ही होना पड़ेगा। 

जब जनता को ये नहीं मिलेंगे तो जनता इन जैसे नकारात्मक लोगों को आमंत्रित करनेवालों  को ही अपने कोप-आक्रोश का शिकार बनाएगी क्योंकि आस्थावान तो यही मानेंगे कि ये दुर्वचनी भगवानों के बारे में जो अपशब्द या कुविचार प्रकट कर रहे हैं उनमें आयोजकों-प्रायोजकों की भी सहमति है। इससे स्थानीय स्तर पर हर आस्थावान-श्रद्धालु इन आयोजकों-प्रायोजकों का विरोधी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें