फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विनोद तावड़े का सपा पर हमला, बोले- 'प्रदेश में दंगा और अराजकता' वाला पीडीए का सपना कभी पूरा नहीं होगा

Thu, 22 Oct 2026 03:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सपा तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले नेताओं के समर्थन में सक्रिय हो जाती है। तावड़े ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर दंगों का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए का सपना पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सपा तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले नेताओं के समर्थन में सक्रिय हो गई है। तावड़े के मुताबिक, जेल जाकर पार्टी नेताओं से अखिलेश यादव की मुलाकात सपा की प्राथमिकताओं को उजागर करती है।

विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे प्रदेश में दंगों और अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। पोस्ट में आजम खान को गृह मंत्री बनाने की सपा की कथित मंशा पर भी निशाना साधा गया। तावड़े ने कहा कि सपा की राजनीति प्रदेश को विकास के रास्ते से हटाकर विनाश की ओर ले जाने वाली है और उसका पीडीए का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें