फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, बार भी नहीं खुलेंगे; जानिए ऐसा क्यों

Thu, 22 Oct 2026 03:37 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के चलते 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन शराब की बिक्री बंद रहेगी। जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश के अनुसार देशी शराब, मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप, बार, भांग और ताड़ी की दुकानों समेत थोक-फुटकर प्रतिष्ठानों तथा सैन्य कैंटीनों में भी बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
कल बंद रहेंगे ठेके - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर राजधानी में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने मतदान और मतगणना के दिन जिले की सभी आबकारी दुकानों और मदिरा बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापनधारकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानों के साथ बार भी बंद रहेंगे। इसके अलावा थोक और फुटकर मदिरा बिक्री के प्रतिष्ठानों तथा सैन्य और अर्धसैनिक कैंटीनों में भी मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें