फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दशहरा पर गांवों को भी मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी किए निर्देश; सक्रिय रहेंगी कई टीमें

Mon, 19 Oct 2026 09:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

24 hours power on Dussehra: यूपी में दशहरा के मौके पर लगातार बिजली की सप्लाई की जाएगी। इस संबंध में विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी में नहीं होगी बिजली कटौती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में दीपावली, छठ समेत आगामी त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारियां तेज कर दी हैं। 20 अक्तूबर को दशहरा पर गांवों में भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन


पॉवर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने कहा कि गांव से लेकर शहर, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और दक्षिणांचल सहित सभी डिस्कॉम क्षेत्रों में विभागीय टीमें नियमित मेंटेनेंस कार्य कर रही हैं। 

विद्युत लाइनों के संपर्क में आ रहे पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई कराई जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति में बाधा और ट्रिपिंग की समस्या को कम किया जा सके। विभागीय टीमें स्थानीय स्तर पर बिजली व्यवस्था की स्थिति पर नजर रख रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को त्योहार के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल और सीएम ने दी विजयादशमी की बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में सत्य, न्याय और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन से अहंकार, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने तथा सत्य और सदाचार के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा देता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी बधाई दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें