फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में अब बदलने लगा मौसम, रात के पारे में गिरावट और सुबह-शाम भी बढ़ी ठंडक; सबसे ठंडा रहा ये जिला

Mon, 19 Oct 2026 08:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट से सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। सोमवार को अयोध्या सबसे ठंडा रहा, जबकि हरदोई और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। पश्चिमी यूपी के बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में तो दिन का तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। इससे दिन में मौसम सुहाना रहेगा, जबकि सुबह और रात की ठंडक बढ़ेगी।

 

 

Trending Videos

अयोध्या में सबसे ठंडा दिन

सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं हरदोई और नजीबाबाद दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

 

विज्ञापन

गिरने लगा रात का पारा

राजधानी के मौसम में स्थिरता आने लगी है। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, हालांकि इसकी तपिश नरम रही। वहीं, रात के तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

इस दौरान दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।रविवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें