फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : तीन माह में सुविधाओं से सुसज्जित होंगे ग्राम सचिवालय, 1.75 लाख देने का एलान, कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा होगी

Tue, 27 Jul 2021 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 58,189 ग्राम पंचायतें हैं। कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस इन ग्राम सचिवालयों में पंचायतों से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
हर ग्राम पंचायत में बनेगा ग्राम सचिवालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ग्राम सचिवालय की स्थापना के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1.75 लाख रुपये देगी। कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस इन ग्राम सचिवालयों में पंचायतों से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 58,189 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतें अभी तक अपना कार्यालय व्यवस्थित रूप से स्थापित नहीं कर पाई हैं। सरकार इन्हें ग्राम सचिवालय के रूप में स्थापित करने की योजना पर तेजी से कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि 33,577 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पहले से बने हैं।

विज्ञापन


इन भवनों आवश्यकतानुसार मरम्मत व विस्तार की कार्यवाही तीन महीने में पूरी की जाएगी। बाकी 24,617 पंचायत भवनों का निर्माण भी तीन महीने में पूरा किया कर लिया जाएगा। इन पर काम चल रहा है। इन ग्राम सचिवालयों को आवश्यक फर्नीचर व कंप्यूटर आदि उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे। पंचायत भवन सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1.75 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मंत्री ने बताया कि सामग्री की पूरी खरीद ग्राम पंचायतें ही करेंगी। विकास खंड या जिल स्तर से कोई पूलिंग अथवा केंद्रीकृत खरीद नहीं की जाएगी। प्रत्येक ग्राम सचिवालय में इंटरनेट की व्यवस्था होगी। ग्राम सचिवालय में जनसेवा केंद्र, बीसी-सखी को बैठने का स्थान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन सामानों की खरीद के लिए मिलेंगे 1.75 लाख
सामग्री                               संख्या           धनराशि

कार्यालय के लिए कुर्सी        25                 25,000
ऑफिस/कंप्यूटर मेज           03              6,000
स्टील आलमारी/ रैक           02              17,000
सोलर पैनल, दो बैटरी व इनवर्टर    01  38,000
दरी                                02   3,000
पंखा आवश्यकतानुसार               03            6,000
विज्ञापन

डेस्कटाप कंप्यूटर, यूपीएस,     1 सेट         60,000
मल्टीपरपज प्रिंटर व वेबकैम
सीसीटीवी कैमरा व सहायक उपकरण 1 सेट       20,000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें