फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhanbhawan: मानसून सत्र में नए रूप में नजर आएगा यूपी विधानभवन, पटल को दिया गया नया रूप, आज उद्घाटन

Sun, 06 Aug 2023 06:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आगामी मानसून सत्र में यूपी विधानसभा नए रूप में नजर आएगी। दीवारों पर स्क्रीन लगाई गई है और ऐतिहासिक क्षणों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन
मानसून सत्र से पहले विधानभवन की गैलरी में हुई सजावट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र में विधानभवन नए रूप में नजर आएगा। मुख्य प्रवेश द्वार से गैलरी तक दीवार के दोनों ओर लगी एलईडी स्क्रीन पर सदन में बोलते विधायक और मंत्री नजर आएंगे। विधानसभा के पटल को भी नया रूप दिया गया है। विधानसभा के डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 अगस्त तक आ सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच

ये भी पढ़ें - 21 से 23 जनवरी के बीच हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा, एक महीने तक लाखों लोगों को बंटेगा प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गैलरी की दीवारों पर विधानसभा के ऐतिहासिक क्षणों की फोटो लगाई जाएंगी। बता दें, इससे पहले बजट सत्र में एक डिजिटल गैलरी बनाई गई थी। डिजिटल गैलरी में विधानसभा के इतिहास का चित्रण किया गया है।

नये स्वरूप को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा एक नए स्वरूप में देश के सामने होगी। यूपी विधानसभा का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की विधानसभा है। आज हमारे पास पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया योजना के तहत डिजिटल विधानसभा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा पर एक पोर्टल का उद्घाटन करेंगे जिसमें विधानसभा का विवरण होगा। यह देश की सबसे आकर्षक विधानसभा होगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें