फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुकदमे में सुलह से किया मना तो युवक को मार दी गोली

Sun, 06 Aug 2023 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज इलाके में शनिवार रात काम से लौट रहे सूरज निषाद (26) को कुछ लोगों ने मुकदमे में सुलह करने से मना करने पर गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी। घायल युवक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मनकामेश्वर मंदिर रोड इलाके में सूरज निषाद परिवार संग रहता है। उसके मुताबिक रात करीब नौ बजे वह काम से घर लौट रहा था। मंदिर मोड़ के पास पीछे से डालीगंज के हारून और अतहर ने उसे रोक लिया।
दोनों ने 15 जुलाई को दर्ज कराए गए मुकदमे में सुलह करने के लिए कहा। इनकार पर दोनों ने असलहा निकाल कर गोली चला दी। एक गोली सूरज के बाएं हाथ में लगी।
इस बीच सूरज का साथी रितिक वहां पहुंच गया। उसने सूरज को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों का एक साथी आशीष जोशी आ धमाका और सूरज पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी भाग खड़े हुए। हसनगंज पुलिस ने घायल सूरज को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर श्वेता द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


2020 से चल रही है रंजिश, कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला
सूरज के मुताबिक, पिता सुरेश निषाद ने वर्ष 2020 में आशीष जोशी, हारून, छोटे, अमन और उनके साथियों के खिलाफ हसनगंज थाने में बलवे और मारपीट का केस दर्ज कराया था। 15 जुलाई को भी आरोपियों ने डालीगंज बाजार में सूरज को रोक लिया था और सुलह करने की बात कहते हुए हमला किया था। मामले में सूरज ने 15 जुलाई को आशीष जोशी, अतहर, हारून, छोटे, अमन और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें