फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जानें, विधानसभा में किसने क्या पूछा

Sun, 15 Jun 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में पूछे गए सवाल और उनके जवाब अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। प्रश्नकाल के बाद सवाल-जवाब विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगे।
विज्ञापन


राजस्थान, केरल सहित देश की चार विधानसभाओं में यह व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। 19 जून से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा के बजट सत्र में परीक्षण के तौर पर इसे शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति दो वर्षों से इसके लिए प्रयासरत थी। प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि अगले सत्र से विधानसभा सदस्य ऑनलाइन प्रश्न भी पूछ सकेंगे।
विज्ञापन


वेबसाइट पर कुछ समय बाद 1960 से लेकर अब तक की सभी कार्यवाहियों का विवरण भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें