फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2021: यूपी का विधानमंडल सत्र 18 फरवरी से, 19 को पेश किया जा सकता है बजट

Thu, 28 Jan 2021 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बजट 2021:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी का विधानमंडल सत्र 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। योगी सरकार इसके अगले दिन 19 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश कर सकती है। बता दें कि पहले 16 फरवरी से सत्र के प्रारंभ होने के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन


वर्ष का पहला सत्र होने से परंपरानुसार पहले दिन राज्यपाल विधानमंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इसके अगले दिन बजट पेश हो सकता है।

बजट प्रस्तावों व खर्चों को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय बजट से प्रदेश को विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं में मिलने वाली सहायता व करों में हिस्सेदारी की जानकारी मिल जाएगी। इससे बजट अनुमान को यथार्थ के नजदीक रखने में आसानी होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार एक फरवरी को बजट पेश करेगी। इसके बाद प्रदेश के बजट को अंतिम रूप देने में 15 दिन से ज्यादा का समय मिल जाएगा।

विज्ञापन

पहले बजट की तरह आखिरी में भी किसानों से ही आसरा

कोरोना महामारी के आर्थिक दंश और चुनावी वर्ष में आसमान छूती जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के दबाव के बीच योगी सरकार के आगामी बजट पर सभी की निगाहें हैं।

जानकार बताते हैं कि इन्फ्रास्ट्रक्चर की चालू योजनाओं में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, सड़क, बिजली, जल जीवन मिशन, सिंचाई के साथ युवाओं पर फोकस के साथ ही कार्यकाल के पहले बजट की तरह आखिरी बजट में भी किसानों के लिए कुछ खास करने पर विचार कर रही है।

पहले बजट में कर्जमाफी की गई थी। हालांकि आखिरी बजट में किसानों के लिए क्या खास होगा, इस पर अभी फैसला होना बाकी है। यदि केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कोई बड़ा एलान न हुआ तो राज्य किसानों पर मुख्य फोकस वाली कोई योजना ला सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें