लखनऊ में यूजीसी रेगुलेशन का जमकर विरोध जारी है। शनिवार को सवर्ण मोर्चा के लोग अचानक से सड़क पर उतर आए। उनके हाथ में तिरंगा भी था।
सड़क पर उतरा सवर्ण मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जानकारी पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। सभी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। इतना ही नहीं नाराज लोग बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए।
हाथ में तख्ती लेकर खड़ीं महिला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हालात ज्यादा न बिगड़े इस पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। फिर बस में ठूसकर भरकर ईको गार्डन में छोड़ा।
सवर्ण मोर्चा का जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रदर्शनकारी परिर्वतन चौक से गांधी प्रतिमा जा रहे थे, लेकिन केडी बाबू स्टेडियम के पास पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया।
कानून वापस लोग की तख्ती लेकर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे आमजन को काफी दिक्कत का सामने करना पड़ा।