युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का लालच देकर ठगी करने वाले युवक को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आलोक तिवारी कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ छिबरामऊ के भोगपुर निगोह का रहने वाला है।
वह बदले हुए नाम आकाश कुमार के नाम से युवकों को सेना में भर्ती कराने का झांसा देता था और उनसे ठगी करता था।
एसटीएफ को उसके पास से पांच अंक पत्र, फर्जी आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और 1430 रुपये नगद बरामद हुए हैं।