फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; घरों में मची चीख पुकार

Wed, 25 Feb 2026 03:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अलाउद्दीन और योगेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के फुंदनपुर के पास माइनर पुलिया के पास हुआ। मूल रूप से बाहरपुर के पूरे जबर निवासी योगेंद्र सिंह (18) और किशनी निवासी अलाउद्दीन (25) हादसे का शिकार हुए। अलाउद्दीन के पिता मोहम्मद अजीज ने बताया कि वह मंगलवार को देहरादून से घर आया था। 

बुधवार को गौरीगंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाकर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही गर्भवती पत्नी आफरीन बदहवास हो गई। दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। भाई सलाउद्दीन, सोनू और जफीर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह के पिता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर से जैनबगंज बाजार के लिए निकला था। सूचना मिलते ही मां सीमा सिंह, भाई शैलेंद्र और बहन मोहनी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें