फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी सरकार ने 62 राजकीय आईटीआई के उन्नयन के लिए किया एमओयू, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 18 Mar 2025 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईटीआई के छात्र इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल मशीनिंग में दक्ष होंगे। टाटा दो साल के लिए प्रशिक्षकों की भी तैनाती करेगा। इसके तहत आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
आईटीआई अपग्रेड करने के लिए हुआ एमओयू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्र जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन, 3डी प्रिंटिंग, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैनुफेक्चरिंग टेक्निक, एडवांस टूल, कैम प्रोग्रामर जैसे आधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश की 62 और राजकीय आईटीआई को अपग्रेड करके एक दर्जन नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) और प्रदेश सरकार के बीच एमओयू हुआ। आईटीआई अलीगंज में हुए एमओयू के दौरान अग्रवाल ने कहा कि पहले चरण में 149 आईटीआई अपग्रेड हुए हैं। यहां प्रशिक्षण शुरू हो गया है। अब दूसरे चरण में 62 और आईटीआई में अत्याधुनिक लैब की स्थापना की जाएगी। इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने युवाओं से कहा कि यह योजना न केवल रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को टाटा टेक्नोलॉजीज और अन्य कंपनियों में सेवायोजन के अवसर भी देगी। उन्होंने कहा कि इससे हर साल लगभग 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना पर कुल 2141.82 करोड़ खर्च होंगे। प्रमुख सचिव हरिओम ने बताया कि प्रशिक्षण इस तरह से डिजाइन किया गया है कि प्रदेश के युवा न केवल राज्य में, बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी अपने कौशल का परचम लहराएं।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल की दस, अयोध्या की 9 आईटीआई शामिल
टाटा जिन 62 आईटीआई को अपग्रेड करेगा उसमें लखनऊ मंडल की दस, अयोध्या मंडल की नौ, प्रयागराज की दो, आगरा की तीन, झांसी की दो, कानपुर की दो, मेरठ की चार, विंध्याचल की एक, आजमगढ़ की तीन, बरेली की नौ, बस्ती की एक, देवीपाटन की चार, गोरखपुर की पांच, मुरादाबाद की दो, सहारनपुर की दो, चित्रकूट की एक शामिल है।
विज्ञापन





 


 


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें