नगराम प्रतिनिधि के अनुसार बचनखेड़ा निवासी किसान रमेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने उनकी सूखने के लिए खेतों में पड़ी धान की फसल बारिश से भीग चुकी है। इससे दाने खराब होने का डर है। सिरौना के भगौती का भी कुछ ऐसा ही हाल है। सरोजनीनगर क्षेत्र के किसानों की भी यही चिंता है। निगोहां के किसान पुप्पन तिवारी ने बताया कि खेत में लगभग पांच बीघे की फसल कटी पड़ी हैं। आज इनकी पिटाई शुरू होनी थी, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। किसान आनंद मोहन तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम को लगभग तीन बीघे तिलहन की बोआई कराई थी, जो अब बर्बाद होना तय है। जिन किसानों ने पहले तिलहन की बोआई कर दी है और तिलहन उग आई थी, उसकी फसल के लिए ये बारिश फायदेमंद है।