फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में दो उप जिलाधिकारियों के तबादले, अंबेडकरनगर व अमेठी के एसडीएम बदले

Fri, 01 Aug 2025 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। शुक्रवार को अंबेडकरनगर व अमेठी के उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में दो उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। अंबेडकरनगर के उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज को शाहजहांपुर के उपाजिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह अमेठी के उपजिलाधिकारी मोहम्मद असलम को सहायक निदेशक के पद पर स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।

एक दिन पहले, 15 एएसपी और 39 डीएसपी के तबादले
इसके पहले डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 15 एएसपी और 39 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले कर दिए। एएसपी के तबादलों में अयोध्या में यूपीएसएसएफ में तैनात अभय कुमार मिश्रा को विजिलेंस में तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय में एएसपी स्थापना राहुल मिश्रा को देवरिया भेजा गया है। इसके अलावा यूपी 112 में तैनात मोहिनी पाठक को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, नागरिक उड्डयन में तैनात धर्मेंद्र सचान को पुलिस मुख्यालय, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त रंजन सिंह को आईजी स्थापना का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। इसी तरह एसआईटी में तैनात अशोक कुमार यादव को ईओडब्ल्यू मुख्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


वहीं डीएसपी के तबादलों में राजधानी में एसीओ जोन में तैनात गौरव कुमार शर्मा को नागरिक उड्डयन भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नेहा त्रिपाठी को सीतापुर, जबकि धर्मेंद्र कुमार सिंह को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया है। वहीं सहारनपुर में 5वीं वाहिनी एसएसएफ में तैनात प्रदीप कुमार यादव को लखनऊ कमिश्नरेट, सुमित त्रिपाठी को बाराबंकी से दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर, आनंद कुमार चतुर्थ को डीजीपी मुख्यालय से 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, श्वेताभ भास्कर को अमरोहा से अमेठी, राकेश कुमार नायक को 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा से एसएसएफ लखनऊ, रामशब्द को डीजीपी मुख्यालय से फिंगर प्रिंट ब्यूरो, संगम कुमार को एटीसी सीतापुर से बाराबंकी, शैलेंद्र सिंह को औरैया की जगह एलआईयू अयोध्या भेजा गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें