उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों के लिए अब मशीनरी की तलाश और सही सेवा प्रदाताओं तक पहुंच बनाने की मुश्किल 'यूपी मार्ट पोर्टल' दूर करेगा। इस पोर्टल का उद्देश्य स्टार्टअप के लिए जरूरी मशीनरी की पहुंच आसान बनाना है। सीएम युवा योजना के नोडल अधिकारी और जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला के अनुसार इस पोर्टल पर राज्य भर के मशीनरी सप्लायर, फ्रेंचाइजी ओनर, सर्विस प्रोवाइडर और तकनीकी विशेषज्ञ होंगे। कोई भी उद्यमी यहां से अपने व्यवसाय की जरूरत के अनुसार मशीनरी की खोज कर सकेगा और ऑनलाइन संपर्क व कोटेशन प्राप्त कर सकेगा।