फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपी दो PCS अफसर निलंबित, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

Tue, 17 Nov 2026 10:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियुक्ति विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में दोनों पीसीएस अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी है। निलंबन की यह कार्रवाई पिछले दिनों की गई।

विज्ञापन


पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया था। नियुक्त विभाग ने इसके आधार पर दोनों पीसीएस अधिकारियों को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी मुरादाबाद के मंडलायुक्त को दी गई है।

पीलीभीत में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान इन दोनों अधिकारियों को आरोप लगने के बाद हटाकर दूसरे पदों पर तैनाती दे दी गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खबरें वायरल होने के बाद प्रतीक्षारत कर दिया गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन दोनों अधिकारियों को अब निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें